HomeUncategorizedUPI भुगतान में सावधानी बरतें, जागरूकता ही ठगी से बचाव का सबसे...

UPI भुगतान में सावधानी बरतें, जागरूकता ही ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय

संपादक- डा सैय्यद नौशाद अली संवाददाता – प्रियेश कुमार रुद्र शिराज-ए-हिन्द

जौनपुर। वर्तमान समय में डिजिटल भुगतान प्रणाली (UPI) का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। आम नागरिक मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से भुगतान कर रहे हैं, जिससे समय की बचत के साथ-साथ कार्य भी सरल हो गया है। लेकिन इसके साथ साइबर ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधी आम जनता को फोन कॉल, मैसेज, लिंक या QR कोड के माध्यम से भ्रमित कर उनके बैंक खाते की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। कई बार ठग स्वयं को बैंक अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बताकर OTP एवं UPI PIN पूछ लेते हैं और खाते से धनराशि निकाल लेते हैं।जनता से अपील की जाती है कि—अपना UPI PIN, OTP एवं बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति को न बताएं।पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती है।किसी भी अज्ञात लिंक या QR कोड को स्कैन करने से बचें।किसी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।विशेषज्ञों का कहना है कि सतर्कता और जागरूकता से ही साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। आम नागरिकों को चाहिए कि वे डिजिटल भुगतान करते समय पूर्ण सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित विभाग को दें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
11 %
3.8kmh
5 %
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular