HomeUncategorizedसिफाही के पिता और।ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की दिनदहाड़े हत्या वहीं...

सिफाही के पिता और।ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की दिनदहाड़े हत्या वहीं बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में गोरखपुर जिले में तैनातइस घटना से गांव में तरह तरह की चर्चा शुरू

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। संचालक फूलचंद पासवान उर्फ सेवाराम (65 वर्ष) अपने ग्राहक सेवा केंद्र के खून से लटपट गंभीर हालत में मिले वहीं आनन

फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।पनौली गांव निवासी फूलचंद उर्फ सेवाराम गांव में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और फिनो बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कार्य करते थे। शुक्रवार सुबह कुछ महिलाएं पैसे निकालने पहुंचीं, तो उन्हें सेवा केंद्र के भीतर से किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। महिलाओं ने आसपास के दुकानदारों को इसकी सूचना दी। शटर उठाने पर फूलचंद खून से लटपट गंभीर रूप से घायल अवस्था में अंदर पड़े मिले। उनके सिर पर गहरा जख्म था और खून बह रहा था।

फूलचंद को शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं। जिले से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक फूलचंद की जेब से 1 लाख 60 हजार रुपए बरामद हुए हैं। घटनास्थल के पास से ईंट का एक टुकड़ा भी मिला है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मृतक फूलचंद के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका बड़ा बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में गोरखपुर जिले में तैनात है, वहीं इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई वहीं इस घटना को देखते हुए तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई की सिपाही के पिता जब सुरक्षित नहीं है वहीं आम जनता का क्या हो गा ऐसे बदमाशों से वहीं बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं दिख रहा है हालांकि पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी गई एवं आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वासन दिया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 पुलिस टीमों का गठन कर सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular