HomeUncategorizedसिपाही के भाई को दर्जनों भर अज्ञात बदमाशों ने ईट पत्थर लात...

सिपाही के भाई को दर्जनों भर अज्ञात बदमाशों ने ईट पत्थर लात घुसो से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर_उतर प्रदेश

थाना केराकत क्षेत्र अन्तर्गत बेलाव गांव में रविवार को जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। बेलाव मोबाइल टॉवर पर ड्यूटी कर रहे रोहित यादव (27 वर्ष पर करीब दर्जन भर अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। सभी बदमाश ने मोटरसाइकिल से पहुंचे थे और चेहरे ढके हुए थे। वहीं आरोप है कि बदमाशों ने रोहित को घेरकर ईंट-पत्थरों और लाट घुसो से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत टॉवर स्थल पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में रोहित को सीएचसी मुक्तिगंज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया पुलिस। ने समझा बुझा कर जाम छुड़वाया साथ चार थानों की पुलिस, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, और सीओ अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी। और रोहित की मौत से परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजन आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी आयुष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित यादव के सर पर ईट पत्थर से हमला कर दिया गया जिससे गंभीर उसे घायल हुआ उसे जिला अस्पताल लाया गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ किस दर्ज कर लिया गया है और जो लोग दोषी हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी रोहित का छोटा भाई देवांशयूपी पुलिस में सिपाही है इस समय बाराबंकी में तैनात है

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular