HomeUncategorizedसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर) उतर प्रदेश

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव में बुधवार की शाम लगभग 4.35बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी बिथार गांव अनुसूचित बस्ती निवासी मनोज की शादी 2019 में बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ निवासी पूनम से हुई थी। रविवार को मनोज गांव में गया हुआ था वापस आने पर अपनी पत्नी पूनम को आवाज दिया कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आशंकावश रोशनदान से झांक कर देखा तो छत में लगे कुंडे में फंदे पर पूनम का शव लटका हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसी दौरान सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया तथा आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular