प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर यूपी नगर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सद्भावना तिराहे पर कंपोजिट वाइन शॉप पर धड़ले से ओवर रेटिंग पर 10:30 से लेकर 12 बजे रात तक शटर के नीचे से इसी तरह वोअर रेटिंग पर शराब बेची जाती है जिस पर शासन प्रशासन और सम्बन्धित विभाग मौन धारण कर रखा है, हालांकि यह कोई नया नहीं है अक्सर इस तिराहे पर इसी तरह से नाइट में बिना कोई डर बिना कोई भय धड़ले से ओवर रेटिंग पर शराब बेची जाती है ऐसा लगता है कहीं ना कहीं आबकारी विभाग की मिली भगत तो नहीं ?आबकारी विभाग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जौनपुर में शराब दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विभाग ने शराब बिक्री का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक तय किया है, लेकिन कई दुकानों पर बंद होने के बाद भी देर रात तक बिक्री जारी है।इससे जहां दुकानदारों की जेबें गर्म हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ़ शराबियों का तांडव रात में भी देखा जा सकता है !
