HomeUncategorizedविधानसभा में बजट चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक तूफानी...

विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक तूफानी सरोज ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

INDIA 24news

ब्यूरो चीफ प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक तूफानी सरोज ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बजट को सभी वर्गों के लिए निराशाजनक बताया। सरोज ने बजट की तुलना खोखले ढोल से की। उन्होंने कहा कि इस बजट से किसानों की आशाएं टूट गई हैं। आम जनता को सरसों तेल और अरहर दाल के दामों में राहत नहीं मिली। महाकुंभ को लेकर विधायक ने सरकार पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से कपड़े उतारकर स्नान किया। लेकिन सत्ता पक्ष कपड़े पहनकर स्नान करते दिखे। उन्होंने सवाल किया कि जब गंगाजल अमृतमय है, तो मंत्रिगण बिसलेरी की बोतलें क्यों ले गए।शिक्षा के मुद्दे पर सरोज ने कहा कि पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। इससे लाखों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है, पर कृषि क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। सपा और भाजपा सरकार की तुलना करते हुए सरोज ने कहा कि सपा शासन में औद्योगिक, सेवा और कृषि क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सपा के विकास कार्यों को रोक दिया है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।सपा एवं भाजपा सरकार की तुलनात्मक की समीक्षातूफानी सरोज ने समाजवादी पार्टी और भाजपा सरकार की तुलना करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में औद्योगिक, सेवा, निर्माण और कृषि क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ था। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के समय किए गए विकास कार्यों को भाजपा सरकार ने रोक दिया है जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
83 %
1.1kmh
100 %
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
27 °
Sat
30 °
Sun
31 °

Most Popular