प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल विनय जायसवाल ने कहा कि जिला स्तरीय पदाधिकारी की बैठक बुलाने का मुख्य उद्देश्य जनहित में अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण करना संगठन की प्रथम प्राथमिकता है,जो भी लोग संगठन के किसी भी पदाधिकारी के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं तो पदाधिकारी के द्वारा शासन प्रशासन के माध्यम से जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए जिस पर लोगों को मानवाधिकार संगठन के प्रति विश्वास बना रहे. इसके साथ यह भी कहां की जल्द ही व्यापक स्तर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की सदस्यता अभियान को चलाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई जाएगी आगे बहुत कार्य लोगों के हित में किए जाएंगे l बैठक में उपस्थित प्रदीप उपाध्याय, राज जायसवाल,मनीष सिंह,प्रशांत जायसवाल,मोतीलाल सोनी,रितेश मोदनवाल,अर्पित जायसवाल,राम सजीवन कुमार,मुंशी रजा,अलख निरंजन गौतम,चंद्रेश जायसवाल, शशांक सेठ,गोरख जायसवाल,विजय यादव,अखिलेश अग्रहरि पत्रकार,रोहित शर्मा, मुकेश यादव, राजेश यादव,संतोष शर्मा,संजय मौर्य, इत्यादि बहुत सारे लोग बैठक में उपस्थित रहे l
