प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर के समसपुर पनियरिया गांव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के घर आयोजित तेरहवीं में शामिल होकर उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय सवधु यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और। श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्री ने घर के अंदर दिवंगत सवधु यादव की माता रजपत्ती सहित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। लगभग आधे घंटे तक परिजनों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री बाहर आए और भीड़ तथा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने पंडाल में उपस्थित लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और कुछ लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।मुख्यमंत्री ने एक संक्षिप्त प्रेस वार्ता में कहा कि वह महाकाल की धरती से बाबा विश्वनाथ की धरती पर आए थे। उन्होंने मीडिया के अन्य सवालों का जवाब दिए बिना प्रस्थान कियामुख्यमंत्री मोहन यादव इसके बाद सीधे अपनी फॉरच्यूनर कार से हेलीपैड स्थल के लिए रवाना हो गए। और दोपहर लगभग 2: बजे वह हेलिकॉप्टर से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर गए। हेलीपैड पर उन्होंने भाजपा के कई नेताओं, जनप्रतिनिधियों और विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव से व्यक्तिगत रूप से बात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख व्यक्त किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह, एसडीएम सदर, विधायक रमेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर हरिश्चंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, कई नेताओं रहे मौजूद
