HomeUncategorizedयुवक की महाराष्ट्र के खंडवा में ट्रेन से गिरकर युवक की हुई...

युवक की महाराष्ट्र के खंडवा में ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत घटना की जानकारी मिलते ही परिजन शव लेने के लिए तुरंत हुए रवाना

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर के युवक की महाराष्ट्र के खंडवा में ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा हड़कंप वहीं परिजन शव लेने के लिए तुरंत हुए रवाना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र निकट कौरहा गांव निवासी 29 वर्ष राजेश गौतम पुत्र धर्मराज एक सप्ताह पहले बिना बताए अपनी बड़ी बहन के घर मुंबई गया था। तीन दिन पहले उसने घर फोन कर अपने मुंबई पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह बहन के घर से बिना बताए ट्रेन पकड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान खंडवा के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना परिवार को देर से मिली।परिजनों के अनुसार, राजेश पांच बहनों में इकलौता बेटा था। वह गांव में पेंटिंग व मजदूरी का काम करता था। छोटी बहन पूजा ने बताया कि उनके पिता भी मजदूरी करते हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। राजेश की शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी से संबंध नहीं थे।परिवार को पहले सूचना मिली थी कि हादसा कटनी में हुआ है, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि घटना महाराष्ट्र के खंडवा में हुई है। इसके बाद पिता, चाचा और चचेरे भाई शनिवार की रात में रत्नागिरी सुपरफास्ट ट्रेन से खंडवा के लिए रवाना हो गए। वे रविवार दोपहर में खंडवा पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular