HomeUncategorizedयातायात पुलिस ने कावड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कांवड़ियों को...

यातायात पुलिस ने कावड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कांवड़ियों को 100 हेलमेट वितरण किया सभी को यातायात नियमों के पालन करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया

प्रियेश गुप्ता रुद्र जौनपुर

जौनपुर यातायात पुलिस ने कावड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर हौज खास हाईवे पर बिना हेलमेट बाइक से जा रहे कांवड़ियों को 100 हेलमेट दिए गए।यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने कांवड़ियों को हेलमेट के साथ गमछा, पानी की बोतल और बिस्कुट पैकेट भी वितरित किए।पुलिस ने श्रद्धालुओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें हाइवे पर अपनी लेन में चलने की सलाह दी गई। साथ ही नशे में वाहन न चलाने और वाहन की गति धीमी रखने के निर्देश दिए गए। यह अभियान बाबा विश्वनाथ वाराणसी में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया गया

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
17 %
3.7kmh
2 %
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular