HomeUncategorizedमॉर्निंग वॉक से लौट रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष...

मॉर्निंग वॉक से लौट रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक पिस्तौल सीने पर सटा कर लूट की अनुमानित कीमत 4 लाख 30 हजार पदाधिकारियों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

प्रियेश गुप्ता रुद्र जौनपुर

जौनपुर/यूपी जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह से दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूटपाट की घटना सामने आया है वहीं।घटना शनिवार को चांदमारी वार्ड स्थित पुलिया के पास हुई। नंदकिशोर सिंह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और चा3 अंगूठियां लूट ले गए वहीं। लूटे हुए गहनों की कीमत लगभग 4.लाख रुपये है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही लाइनबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। और पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को जांच कर रही है। साथ ही संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना से विश्वविद्यालय कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मोहल्लेवासियों ने सुबह टहलने की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों ने रात्रि और प्रातः गश्त बढ़ाने की मांग की है।नंदकिशोर सिंह उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी हैं।कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने बताया, “आज सुबह करीब 4 बजे मैं मॉर्निंग वॉक के लिए लोहिया पार्क गया था। वॉक करने के बाद लगभग 5 बजे मैं वापस लौट रहा था। करीब 5 बजकर 2 मिनट पर, जब मैं उस रास्ते पर पहुंचा जो यूपी सिंह कॉलोनी को चांदमारी से जोड़ता है, वहां पहले से दो लोग मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे।जैसे ही मैं उनके पास पहुंचा, उन्होंने अचानक पिस्तौल तान दी। वे धीरे-धीरे मेरी ओर बढ़े और एक ने पिस्तौल मेरे सीने पर सटा दी। उन्होंने कहा, ‘अंकल जी, हिलिएगा मत, जो भी आपके पास है निकाल दीजिए।’ जब मैंने कुछ नहीं निकाला, तो उन्होंने जबरदस्ती मेरे गले से चैन छीन ली और मेरे हाथ में पहनी तीन अंगूठियां भी निकाल लीं।इसके बाद दोनों आरोपी रेलवे लाइन की ओर मोटरसाइकिल से भाग गए। भागते समय उनमें से एक ने मेरी ओर पिस्तौल तानते हुए कहा, ‘इस तरफ मत देखिए।’ लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 30 हजार रुपये है। घटना के मात्र 2 मिनट बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
77 %
1.3kmh
100 %
Wed
27 °
Thu
33 °
Fri
27 °
Sat
31 °
Sun
32 °

Most Popular