रिपोर्टर योगेश श्रीवास्तव जौनपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का शुभारंभ किया वहीं। इस योजना के तहत प्रदेश के 11,586आश्रित परिवारों को 560.86 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है।जौनपुर जिले में 417 लाभार्थियों की पहचान की गई है। इनमें से 348 लोगों को सहायता राशि का वितरण कर दिया गया है। शेष 69 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में प्रति परिवार 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधवा माताओं को सहायता धनराशि के अतिरिक्त अन्य योजनाओं का लाभ और पेंशन भी दी जाएगी। जिला प्रशासन इस दिशा में कार्य कर रहा है। जौनपुर में आकाशीय विद्युत से हुई पांच लोगों की मृत्यु में से चार के परिजनों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि दी गई है।कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर. के. पटेल, को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धनंजय सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे। फूलकुमारी, कुलदेई, रंजना सरोज, रागिनी और सुषमा देवी को 5-5 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। अन्य लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए