HomeUncategorizedमानिकला चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और अवैध कार्रवाई का लगा...

मानिकला चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और अवैध कार्रवाई का लगा गंभीर आरोप पुलिस अधीक्षक से मांगपूरे मामले की निष्पक्ष जांच शुरू की जाए।

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मानिकला गांव निवासी अमित सोनकर ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से शिकायत की और। उन्होंने मानिकला चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और अवैध कार्रवाई का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं शिकायत में अमित सोनकर ने बताया कि उनकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व ममता सोनकर से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण उनकी पत्नी अलग रह रही हैं और वर्तमान में गोरखपुर जनपद में अपने जीजा संदीप सोनकर के साथ निवास कर रही हैं। और अमित का आरोप है कि उनकी पत्नी और उनके रिश्तेदारों के प्रभाव में आकर चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार राय उन्हें और उनकी मां को लगातार परेशान कर रहे हैं। प्रार्थी के अनुसार, 27 जनवरी की शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी ममता सोनकर और चौकी प्रभारी उनके घर पहुंचे। वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद अमित और उनकी मां को पूरी रात चौकी पर बैठाए रखा गया और अगले दिन, 28 जनवरी 2026 को उनका चालान कर दिया गया। वहीं अमित सोनकर ने यह आरोप लगाया है कि यह पूरी कार्रवाई व्यक्तिगत द्वेष और दबाव में की गई है। अमित सोनकर ने बताया कि इस घटना से वह और उनकी मां मानसिक रूप से भयभीत और आहत हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चौकी प्रभारी और खेतासराय थाना को निर्देशित किया जाए कि उनके और उनकी मां के विरुद्ध कोई उत्पीड़क या अवैध कार्रवाई न की जाए। साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच शुरू की जाए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
11 %
3.8kmh
5 %
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular