HomeUncategorizedमाता-पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त आलाकल्त व कार...

माता-पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त आलाकल्त व कार बरामद-*

प्रियेश गुप्ता रुद्र

गिरफ्तारी का विवरण-*सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.12.2025 को थाना जफराबाद, जौनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-288/25 धारा 103(1)238/301बी0एन0स0 से संबन्धित अभियुक्त अम्बेश कुमार उर्फ रिंकू पुत्र श्यामबहादुर निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर मूल निवासी ग्राम टड़वा खर्गसेनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *पूछताछ का विवरण-*उपरोक्त अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियोग के घटना का जूर्म का इकबाल करते हुए बता रहा है कि दिनांक 08.12.25 को शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच मे मम्मी बबिता देवी से पैसे व पारिवारिक बातो को लेकर कहा सुनी होने लगी, मेरी मम्मी बबिता ने कहा कि तुम घर से निकल जाओ तो मैने कहा कि यह घर मेरी नानी ने मुझे नेवासा मे दिया है आप लोग ही घर छोड़कर चले जाइये इस पर मेरी मम्मी ने मुझे धक्का देकर घर से बाहर करने लगी तो मुझे गुस्सा आ गया और मै पास मे टेबल पर रखा हुआ लोहे का खल बट्टे का राड से मम्मी के सिर मे मार दिया जिससे वह फर्श पर गिर कर छटपटाने लगी तब तक मेरे पापा भी वहाँ पर आ गये और कहे कि मै पुलिस को फोन करके बुला रहा हूँ और मोबाइल लेकर पुलिस को फोन करना चाहे तो मैने उसी लोहे के खल बट्टा के राड से पापा के सिर पर मार दिया मेरे पापा चिल्लाये और फर्श पर गिर गये तो एक बार और उनके सिर मे जोर से मार दिया तब भी वह चिल्लाने का प्रयास कर रहे थे तो मै रस्सी से उनके गले को कस दिया, उसके बाद मुझे समझ मे नहीं आ रहा था कि क्या करे । मैने देखा कि मेरे मम्मी पापा के सासे बन्द हो गयी और मर गई है, उनके शव को मै छिपाने के बारे मे सोचने लगा फिर मैने घर के बेसमेन्ट से लोहे की सरिया काटने वाली आरी लाकर अपने मम्मी पापा के शव को तीन – तीन भागो मे काटकर अगल-2 छः प्लास्टिक के बोरो मे भरकर तथा शरीर काटते समय निकले अवशिष्ट को अलग एक बोरी में भरकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नं0- UP62BV6304 के डिग्गी मे लादकर घर मे फर्श पर लगे खून को पानी से साफ करके शव को दिनांक 09.12.25 को समय करीब 4 से 5 बजे के बीच बेलाव पुल से गोमती नदी मे फेक दिया हूँ। उसके बाद मै घर पर आकर घर के फर्श व गाड़ी के डिग्गी को अच्छी तरह से सर्फ से साफ कर दिया था। घर मे देखा कि मेरी मम्मी का कटा एक पैर घर मे छुट गया था तो मै पुनः उसी दिन कटा हुआ पैर को एक झोले मे लेकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से जलालपुर सई नदी मे पुल पर से नदी मे पानी मे फेक दिया था। लोहे का लोढ़ा, लोहा काटने वाला आरी, मम्मी पापा के मोबाइल को अपने घर में द्वितीय तल पर बालु मे छिपा कर रखा हूँ। जब मेरी बहनो का फोन आया तो मैने अपने बहनो से बता दिया कि मम्मी पापा दिनांक 08.12.25 को रात्रि मे कही चले गये है और उन लोगो की मै तलाश कर रहा हूँ जब मेरी बहनो ने मुझ पर दबाव बनाने लगी कि तुम पुलिस मे जाकर शिकायत करो तो डर गया और इधर उधर टाल मटोल करने लगा जब मेरी बहनो का दबाव ज्यादा बढ़ गया तो मैने अपना मोबाइल बन्द करके जौनपुर रेलवे स्टेशन व वाराणसी में गंगा किनारे घाटो पर घुमने लगा। मेरा मन काफी घबड़ा रहा था मुझे शान्ति नहीं मिल रही थी तो दिनांक 15.12.2025 को मै वाराणसी से अपने घर अहमदपुर आया तो देखा कि मेरे घर मे अलग से ताला लगा हुआ था तो मैने अपनी मोबाइल ऑन करके अपनी बहन को फोन करके घर के चाभी के बारे मे पूछा तो मेरी बहन, मम्मी पापा के बारे मे पूछने लगी। मेरी बहने आयी मेरी बहनो ने भी मुझसे मम्मी पापा के बारे मे पूछ रही थी तब मैने उनको सारी घटना बता दिया हूँ। *गिरफ्तार अभियुक्त-*01.अम्बेश कुमार उर्फ रिंकू पुत्र श्यामबहादुर निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर मूल निवासी ग्राम टड़वा खर्गसेनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र 36 वर्ष।*बरामदगी-*गाड़ी की डिग्गी से मैट का टुकड़ा, Adidas का ग्रे रंग का जूता एक जोड़ी, गाड़ी के ड्राइवर के हैडल से लिया गया स्वैब व नमुना, Samsung का एन्ड्रायड मो0 फोन रंग काला एक अदद, Oppo का एन्ड्रायड मो0 फोन रंग काला एक अदद, चश्मा एक भूरा रंग का व दूसरा बैगनी रंग दो अदद, लोहा का कुटने वाला खल बट्टा का राड जिसकी लम्बाई एक फीट एक इंच एक अदद, आरी ब्लेड लोहे का रक्त रंजित जिसकी लम्बाई एक फीट सात इन्च एक अदद, आरी वाला ब्लेड जिसमे ब्लड व रेत लगा हुआ जिसकी लम्बाई एक फीट एक अदद,सील बट्टा का लोढ़ा रक्त लगा हुआ एक अदद, उलेन लोवर रक्त रंजित एक अदद, काले रंग का रक्त रंजित लोवर एक अदद,मोफलर एक सफेद रंग का कपड़ा का टुकड़ा जिसपे IR लिखा व काला बुटीदार कपड़ा का टुकड़ा रक्त रंजित तीन अदद, स्वीच बोर्ड के नीचे स्वैब व नमूना (2 फ्लोर से) दो अदद।*पंजीकृत अभियोग-*1. मु0अ0सं0-288/25 धारा 103(1)238/301बी0एन0स0 थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।*गिरफ्तार करने वाली टीम-*1. थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल थाना जफराबाद जौनपुर। 2. उ0नि0 राधेश्याम सिंह (चौकी कस्बा जफराबाद प्रभारी), थाना जफराबाद जौनपुर।3. हे0का0 पंकज पूरी, थाना जफराबाद जौनपुर।4. का0 प्रवीण कुमार राय, थाना जफराबाद जौनपुर।5. का0 प्रदीप यादव, थाना जफराबाद जौनपुर।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular