प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश जिले के बक्सा ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव (40 वर्ष) की दिल्ली में इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। और शनिवार सुबह पांच बजे शव के घर पहुँचते ही परिजनों में सन्नाटा पसर गया वहीं। प्रमुख के निधन की खबर पर उनके बेलापार नौपेड़वा स्थित आवास पर सैकड़ो की भीड़ ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शोक में नौपेड़वा बाजार एवं विद्यालय बन्द रहा। और पूर्व सासंद धनंजय सिंह के बेहद करीबी मनोज यादव 2021 में ब्लॉक के निर्विरोध प्रमुख चुने गए थें। इसके पूर्व उनकी भाभी सुनीता यादव वर्ष 2010 में ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं थी। उनके बड़े भाई महेन्द्र कुमार यादव लगातार जिला पंचायत सदस्य है जबकि मां दुरपत्ती देवी ग्राम प्रधान है। मनोज के निधन पर पत्नी रमिला यादव, 16 वर्षीय पुत्री मैरी, 12 वर्षीय पुत्री माही एवं 7 वर्षीय पुत्र मनन यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमुख के असामयिक निधन पर पहुँचे सैकड़ो लोगों ने उनके बड़े भाई महेन्द्र यादव से मिलकर शोक जताया। और इस दौरान प्रमुख लोगों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव,सुधीर सिंह, नवीन सिंह, सिकरारा ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, परवेन्द्र सिंह पम्मू, प्रबन्धक सूर्यप्रकाश बबलू, रतन सिंह राजू, सुनील सिंह, अजय कुमार निगम, बेचू सिंह, जुगनू सिंह, ब्रह्मशील यादव, आशीष जायसवाल, संजय सिंह, हेमंत सेठ, रिंकू निगम सहित सैकड़ो लोगों की भीड़ रही। मनोज की अंत्येष्टि रामघाट पर की गई जहां मुखाग्नि उनके 8 वर्षीय पुत्र मानन यादव ने दिया। बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव का पार्थिव शरीर सुबह साढ़े दस बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुँचा जहां खण्ड विकास अधिकारी राम विलास के नेतृत्व में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीडीओ के नेतृत्व में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रमेश यादव, सचिव महेश तिवारी, एडीओ एजी अनुराग सिंह, विजयभान यादव, श्रीपत मौर्य, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सचिव गौड़ गणेश, कमलेश खरवार, अमित सहित समस्त कर्मचारीयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। और दो मिनट का शोक सभा का आयोजन किया गया।
