HomeUncategorizedबाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी गईगोली...

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी गईगोली उसके जांघ में लगी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

चंदवक संवादाता

ब्यूरो. रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार के दोपहर एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी इस घटना से गांव में मचा हड़कंप वहीं यह घटना भीतरी रतनपुर मार्ग पर महुली ग्राम सभा के पास दोपहर करीब 1.30 बजे हुई वहीं।

वहीं मौका मिलते ही बाइक सवार बदमाश फरार हो गए वहीं घायल हुए युवक की पहचान उमरवार गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल यादव पुत्र सिपाही यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गोली उसके जांघ में लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में घायल विशाल को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं यह घटना को लेकर घायल विशाल के बड़े पिता विजय यादव ने बताया कि बेहड़ा निवासी राज सिंह ने विशाल को गोली मारी है। परिजनों ने राज सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए संभावित मार्गों पर दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular