प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर नई बस्ती में बुधवार रात एक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत होगई वहीं यह घटना एक बरही समारोह के दौरान हुई, जिससे गांव में शोक की लहर छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी संतोष गौतम (स्वर्गीय पन्नालाल गौतम के पुत्र) अपने साले गुड्डू गौतम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव की नई बस्ती में राहुल गौतम के घर आए थे। वहीं राहुल गौतम के घर पुत्री के जन्म के

उपलक्ष्य में बरही समारोह का आयोजन किया जा रहा था।कार्यक्रम के लिए दोनों रात करीब पौने आठ बजे बाइक से पास के अरविंद गौतम के यहां बैटरी लेने गए थे। वहीं बैटरी लेकर लौटते समय संतोष और गुड्डू ने अपने साथ सिपाही गौतम (लगभग 17वर्ष) को भी ले लिया था। और नेशनल हाईवे 135 ए पर चढ़ते ही, जौनपुर से भदोही की ओर जा रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस जोरदार टक्कर में संतोष गौतम और गुड्डू गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और सिपाही गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। घायल सिपाही गौतम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
