रिपोर्ट_नेवढ़िया संवाददाता
ब्यूरो_चीफ़ प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश जिले के नेवढ़िया,थाना क्षेत्र के काजीहद गांव में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इक्ट्ठा हो गए वहीं ग्रामीणों ने घटना की जानकारी नेवढ़िया पुलिस को दी मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान सोनू पाल26वर्ष पुत्र पंधारी पाल निवासी ग्राम काजीहद पकड़ी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही नेवढ़िया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष की थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ वहीं घटना से गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। नेवढ़िया पुलिस का कहना है कि मंगलवार को सोनू पाल ने अपने पड़ोसी महिला को बेरहमी से मारा पीटा था जिसके बाद सोनू पाल के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी घटना के कारण अवसाद में आकर सोनू पाल ने घर से एक किलोमीटर दूर खेत में जाकर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है या हत्या फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा वहीं नेवढ़िया पुलिस मामले की जांच में जुट गई
