HomeUncategorizedबंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोर चोरी कर हुए...

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोर चोरी कर हुए फुर्र अज्ञात चोरों ने घर से एसी, फ्रिज और लाखों के सोने-चांदी के गहने अपने साथ चुरा ले

बदलापुर संवाददाता

ब्यूरो रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली कस्बे में एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोर चोरी कर हुए फुर्र अज्ञात चोरों ने घर से एसी, फ्रिज और लाखों के सोने-चांदी के गहने अपने साथ चुरा ले गए यह। घटना 22 दिसंबर 2025 को सामने आई, जब मकान मालिक अंतरिक्ष त्रिपाठी अपने परिवार के साथ लखनऊ से लौटे। वहीं बरौली निवासी अंतरिक्ष त्रिपाठी ने बताया कि वे 26 नवंबर 2025 को एक आवश्यक पारिवारिक कार्य के लिए अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर लखनऊ गए थे तभी। घर कई दिनों तक बंद होने के कारण, चोर मौके का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी अनुसार जब 22 दिसंबर 2025 को जब त्रिपाठी परिवार घर वापस लौटा, तो उन्होंने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था जिस कारण, परिवार को चोरी का पता चला। वहीं चोरों ने घर से एसी, फ्रिज सहित कई कीमती घरेलू सामान और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया। इस वारदात से पीड़ित परिवार सदमे में है।वहीं घटना की सूचना तत्काल बदलापुर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर और आसपास के इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया और संभावित साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular