शिराज-ए-हिन्द राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र/इंडिया 24 न्यूज़ का स्टिंग ऑपरेशन पर बड़ा खुलासाप्राइड मेडिकल सेंटर को दिया अपना पक्ष रखने के लिए गया था 15 दोनों का समय, नहीं मिला जवाब
प्राइड मेडिकल सेंटर को ई,मेल के माध्यम से और पेपर / वॉट्स ऐप पर / समाचार भी प्रकाशित किया जा चुका है !
समूह संपादक /संस्थापक/संपादक मण्डल महासचिव की ख़ास रिपोर्ट
दिल्ली / लखनऊ – विदेश जाने वाले गरीब मजदूरों का शोषण एवं भारत सरकार / विदेश मंत्रालय को धोखा देकर मेडिकल रिपोर्ट को Unfit रिपोर्ट को Fit कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल कर Fit करने का मामला उजागर किया गया है, इसमें गरीब जनता की शिकायत मेडिकल सेंटरो पर काफी दिनों से चली आ रही थी !जिसको अपने संज्ञान में लेकर मीडिया प्रमुखो की पांच सदस्य कमेटियों का गठन कर उपरोक्त प्रकरण को हद तक पहुंचाने और सच्चाई जानने के लिए लगाया गया जिससे पता चला कि कई ऐसे GCC Health Authorities(अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल सत्यापन एवं विनायक संस्थाएं)से अप्रूव्ड मेडिकल सेन्टर है ! जिसमें मेडिकल रिपोर्ट के नाम संपूर्ण भारत में इस तरीके के खेल दलाल के माध्यम से अवैध काम किए जा रहे हैं !जिसको गंभीरता से लेते हुए मैंने अपनी मीडिया टीम को इस प्रकरण में सच्चाई जानने के लिए लगाया गया !जिसमें हमारी मीडिया टीम के द्वारा एक रिपोर्टर ने अपना सर्व प्रथम प्री मेडिकल कराया जिसमें वह Unfit हुआ !जाने Unfit रिपोर्ट से कैसे दी जाती है Fit रिपोर्ट जनता की शिकायत पर मैंने अपने रिपोर्टर को सच्चाई बता कर स्ट्रिंग ऑपरेशन पर लगा दिया और प्राइड मेडिकल सेंटर की सच्चाई जानने के लिए Unfit से Fit रिपोर्ट किस तरह प्राप्त की जाती है उसका पता लगाने के लिए उसे दिल्ली / लखनऊ आदि के मेडिकल कराने से पूर्व प्री मेडिकल सेंटर भेजा गया जहां दिल्ली / लखनऊ में उनकी रिपोर्ट Unfit प्राप्त हुई !उसके पश्चात रिपोर्टर को कुछ माह बाद पुनः गमका कराने के लिए आदेशित किया गया तत्पश्चात बाद हमारे रिपोर्टर ने अपना गमका कराया गमका में उन्हें प्राइड मेडिकल सेन्टर ओखला A/24 ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 न्यू दिल्ली भेजा गया वहां मौजूद एक व्यक्ति (प्राईड मेडिकल सेंटर का दलाल) से बात की दलाल ने बताया कि आपकी रिपोर्ट Unfit से आज ही Fit की रिपोर्ट दे दी जाएगी !जिस पर हमारे रिपोर्टर ने स्टिंग ऑपरेशन करते हुए प्राइड मेडिकल सेंटर पर मौजूद एक दलाल ने बताया कि उसका 50000 रूपये खर्च आएगा वह इसलिए की जिस रिपोर्टर को मैंने Unfit मेडिकल को Fit करने के लिए भेजा था वह उसे दलाल से बातचीत के बाद उसे 42000 रूपये सौदा अपने रिपोर्टर के माध्यम से में तय कर दिया और ऑनलाइन पेमेंट भी 42000 रूपये दलाल के अकाउंट में सेंड कर दिया गया !प्राइम मेडिकल सेंटर के दलाल के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन 42000 होने के बाद सेम डे हमारे रिपोर्टर का मेडिकल किया गया जो प्री मेडिकल में Unfit था प्राइड मेडिकल सेंटर में पुनः मेडिकल कराके रिपोर्ट को Fit कर दिया गया !आपको बता दें कि स्टिंग ऑपरेशन करते हुए जिस रिपोर्टर का मैंने प्राइड मेडिकल सेंटर से Unfit की रिपोर्ट को Fit कराया वह मेरा रिपोर्टर किसी भी दिशा में आज भी Fit नहीं पाया जा सकता जो वर्तमान में इंडिया में ही मौजूद है!स्टिंग ऑपरेशन के बाद निष्कर्ष निकाला की प्राइड मेडिकल सेन्टर में दलाल के माध्यम से Unfit से Fit की रिपोर्ट करने के नाम पर मोटी रकम लेकर उनकी रिपोर्ट Unfit से Fit में बदल दी जाती है जिसके सारे प्रमाण मौजूद है !GCC (भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन एवं नियामक संस्था) से अप्रूव्ड मेडिकल सेंटरों को दिए गए हैं !क्या वह सुचारू रूप से नियमानुसार कार्य कर रहे है या जो शिकायत प्राप्त हुई है वह सत्य के आधार पर मेडिकल की रिपोर्ट सत्य दे रहे हैं या असत्य !इस पर हमने अपनी मीडिया टीम को लगाकर गंभीरता से इसकी जांच करने का निश्चय किया और एक टीम गठित की जिसमें अपने एक ब्यूरो प्रमुख को लगाकर लखनऊ में पहले प्री मेडिकल कराया उसके उपरांत वहां पर वह अनफिट हुए दोबारा मुझे मेरे द्वारा कुछ महत्वपूर्ण दिल्ली के एक प्राइड मेडिकल सेंटर का गमका मिला और मैंने अपने रिपोर्टर से वहां पर मेडिकल कराने की बात कही लेकिन वहां पहुंचते ही एक दलाल ने हमारे रिपोर्टर को आम व्यक्ति समझकर बातें शुरू की जिसमें हमारे रिपोर्टर ने बताया कि मैं प्री मेडिकल करा चुका हूं वह उसमें Unfit हूं और मुझे Fit की रिपोर्ट चाहिए दलाल तत्काल 50000 रुपए की डिमांड कर दी, मैंने अपने रिपोर्टर से ऊपर नीचे करके मेडिकल कराने की बात कही जिस पर हमारे रिपोर्टर के द्वारा दलाल से बात की जिस पर प्राइड मेडिकल सेन्टर के दलाल तैयार हो गये जिनको 42000 रूपये 22 जुलाई 2025 को 2:03 पर दलाल को यूपीआई से ट्रांजेक्शन कर दिया गया उसके तुरंत बाद मेरे रिपोर्टर का प्राइड मेडिकल सेंटर में मेडिकल कराया गया और शाम होते-होते ही मेरे Unfit रिपोर्ट पर एक नया मेडिकल कर उसको Fit कर दिया गया ! दिल्ली , लखनऊ आदि लगभग पूरे भारत वर्ष में स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से जांच कराया तो पता चला कि देश में कई ऐसे मेडिकल सेंटर है जहां पर Unfit रिपोर्ट को Fit करने का काम पूरे भारत वर्ष में GCC (भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन एवं नियामक संस्था) से अप्रूव्ड मेडिकल सेंटरों द्वारा पास लाइसेंस के विरूद्ध किये जा रहे है !आपको बता दूं कि शिकायत के आधार पर मेरे द्वारा मीडिया कर्मी की पांच सदस्यीय टीम गठित की गई और सारे साक्ष्य एकत्रित करने के बाद मैंने प्राइड मेडिकल सेंटर फेस वन ओखला फेस 1 को ईमेल आईडी पर दिनांक 5 जनवरी एवं 15 जनवरी को मेल भेज कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था उसके साथ ही मैंने अपने अखबार समाचार पत्र में प्रकाशित किया था लेकिन प्राइड मेडिकल सेंटर दिल्ली से किसी तरह का कोई जवाब ना आने की कारण या साबित होता है कि जो प्रूफ मेरे रिपोर्टर द्वारा एकत्रित किए गए हैं वह सत्य एवं संतोष जनक है इसके सारे सबूत को देखते हुए निष्कर्ष निकाला गया है कि यह सभी अप्रूव्ड GCC (भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन एवं नियामक संस्था) से अप्रूव्ड मेडिकल सेंटरों दिए गए लाइसेंस का दुरुपयोग किया जा रहा हैं , जिसका गलत उपयोग कर गरीब जनता का शोषण एवं जिसमें GCC (भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन एवं नियामक संस्था) द्वारा जारी लाइसेंस अथॉरिटी का अनुपालन न करना शामिल है!क्यों ना ऐसे मेडिकल सेंटरो पर जांच कर सुनिश्चित कार्रवाई कर इनके सेंटरों को बंद कराने के लिए GCC (भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन एवं नियामक संस्था) को प्राइवेट मेडिकल सेंटर दिल्ली / लखनऊ के कई मेडिकल सेंटर के खिलाफ सबूत देकर उपरोक्त मेडिकल सेंटर को कारण बताओं नोटिस एवं लाइसेंस का दुरुपयोग किया जा रहा है !जिससे गरीब जनता का शोषण को रोका जा सके जिससे लाइसेंस अथॉरिटी GCC (भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन एवं नियामक संस्था) के द्वारा आखिर क्या कार्रवाई की जाती है यह जांच का विषय है सूत्रों द्वारा बताया गया है कि लाइसेंस अथॉरिटी GCC द्वारा मेडिकल के नाम पर गरीब जनता का शोषण कर ग़रीब जनता को खुलेआम लूट जा रहा है !
