प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नयनसंड में स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में पेंटिंग कर रहा मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। वहीं मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे दूसरे तल पर सफेदी कर रहा मजदूर मनीष कुमार यादव उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र छोटे लाल यादव निवासी बेहराकापूरा थाना के गौरा बादशाहपुर उक्त कॉलेज में सफेदी कार्य करते-करते अचानक नीचे गिर पड़ा। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भी दौड़कर आए और उसे उठाकर पास के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे देखते मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं जैसे ही इस घटना की खबर मनीष यादव के परिजन तक पहुंची वैसे पूरा परिवार रोता बिलखता हुआ जिला अस्पताल पहुंच गया। वहीं परिजन ने बताया कि मनीष का बड़ा लड़का आदर्श यादव 5 वर्ष का है और उसका दूसरा लड़का कल्लू यादव 3 वर्ष का है। जिस कॉलेज में यह घटना घटित हुई है वह एक महिला चिकित्सक का बताया गया वहीं इस घटना से गांव में शोक की लहर
