प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश थाना बदलापुर प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 30.12.2025 को ग्राम बबुरा में स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू पुत्र विजय कुमार सिंह उर्फ विज्जू निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर की हत्या की घटना का सफल अनावरण किया गया। इस घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर दिनांक 30.12.2025 को मु0अ0सं0 528/25 धारा 103(1),3(5) BNS पंजीकृत हुआ था। जिसके अनावरण हेतु चार टीमों का गठन श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा किया गया था। चारो टीमों के अथक प्रयास, धरातलीय सूचना संकलन एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर घटना कारित करने में आलोक मिश्रा पुत्र अखिलेश कुमार मिश्रा , कृष्णा सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी खजुरन थाना बदलापुर जौनपुर व रत्नेश गौतम पुत्र सूरज भान गौतम निवासी पूरामुकुन्द थाना बदलापुर जौनपुर के नाम प्रकाश में आये। जिन्हे आज मुखबिर की सूचना पर वन पार्क बहरा सिगरामऊ रोड़ से समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया । आलोक मिश्रा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल नाजायज .32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त रत्नेश कुमार ने बताया कि स्वाधीन उर्फ छोटू से आलोक मिश्रा की पूर्व में लड़ाई हुई थी और स्वाधीन उसे मारने के लिए उसके घर तक चढ़ गया था अतः आलोक मुम्बई चला गया । इस दौरान मेरी कृष्णा सिंह से लड़ाई हो गयी थी जिसमें समझौता भी हो गया परन्तु लड़ाई की जानकारी होने पर आलोक और छोटू दोनो ने मुझे फोन से धमकाया था और मेरे पापा को भी मारने की धमकी दिया था शाम को आलोक ने फोन पर कहा कि तुम मुझे पार्टी दो मै छोटू सिंह को निपटा दूंगा। मुम्बई से आने के बाद आलोक मिश्रा ने छोटू सिंह से दोस्ती किया और तेरहवी के दिन सभी लोगो ने मिलकर गांजा पिया और बहाने से यादव बस्ती की ओर ले जा कर गोली मार दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना में नामित अभियुक्त गण की भूमिका पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही का जा रही है। साक्ष्य मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
