ब्यूरो रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी 18 माह की बेटी को गोमती नदी में फेंक दिया था। जहां घटना के पांच दिन बीतने पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सैतखानपुर बेलवरिया के निकट नदी में बच्ची का शव बरामद किया गया। वहीं यह मामला बुधवार सुबह सामने आया, जब पुलिस को सूचना मिली कि खरगसेनपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा ने अपनी 17 वर्ष बेटी रुतबी को नदी में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में लिया वहीं।बच्ची की मां संजू विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि अशोक बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे रुतबी को घुमाने के बहाने घर से ले गया था। वहीं काफ़ी समय बीत जाने पर परिवार को शक तब हुआ जब गांव के एक व्यक्ति ने अशोक को बच्ची के साथ नदी किनारे देखा। संजू के अनुसार, घर में तीसरी बेटी के जन्म को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था, क्योंकि अशोक को बेटा चाहिए था।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत रजक और कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। गोताखोरों और नाव की मदद से नदी में रुतबी की खोज की गई थी।लापता रुतबी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहनें आकांक्षा (19) और शिष्टि (12) तथा मां संजू का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल बना रहा
