प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशक पर साइबर क्राइम थाना द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब चौदह लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल मालिकों को लौटाया गया व अब तक कुल 1019 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाया जा चुका है । वहीं गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा

भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ितों के गुम हुए 75 मोबाइलो में से 20 मोबाईल फोन अन्य प्रान्त (जैसे-दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार,राजस्थान) से व उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद गोरखपुर, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही, उन्नाव से 05 मोबाईल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो,

पोको, नोकिया व सैमसंग कम्पनी की मोबाइल है, जिनका बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपये है । बरामद मोबाइल को श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव नोडल साइबर क्राइम व देवेश सिंह क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि मोबाइल फोन

गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें । साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें। नववर्ष पर अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक काफी सन्तुष्ठ व खुश दिखे।
