HomeUncategorizedथाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 1 शातिर...

थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 1 शातिर गो-तस्कर को लगी गोली, घायल सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से स्वीफ्ट कार,1 देशी तमंचा, 2 खोखा कारतूस व नगदी बरामद

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में दिनांक- 17.12.2025 को थानाध्यक्ष श्री चन्दन कुमार राय मय हमराह व क्राइम टीम के कर्मचारीगण का0 सुरेन्द्र वर्मा , का0 कुलदीप गोस्वामी, का0 विजयशंकर का0 आकाश निषाद , का0 ओमकार यादव मरहट पुलिया पर मिले। पुलिस टीम द्वारा अपराध के संबंध में चर्चा के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि बिना नंबर की एक कार गभिरन की तरफ से मरहट पुलिया की तरफ आ रही है, उक्त सूचना के क्रम में घेराबन्दी कर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाने लगी, कुछ समय पश्चात एक कार बिना नंबर की आती दिखाई दी, जिसे चेकिंग टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किन्तु संदिग्धों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुनः घेराबन्दी की गई, संदिग्धों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुलिस टीम की आत्मरक्षा जवाबी कार्यवाही में बदमाश रोहित यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर गोली लगने से घायल हो गया एवं 01 संदिग्ध फरार हो गया, पुनः पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर फरार अभियुक्त साजिद पुत्र अबरार अहमद निवासी पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। घायल गो-तस्कर को ईलाज हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी खुटहन भेजा गया। जहाँ से घायल बदमाश के बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया उक्त के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 -375/25 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular