HomeUncategorizedजिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों...

जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों 23 और 24 दिसंबर को बंद रखने का आदेश जारी

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर, जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों 23 और 24 दिसंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में विद्यालयों के सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। और विभागीय कार्य, एसआईआर अभियान और अन्य सौंपे गए शासकीय दायित्वों का नियमित रूप से कार्य निर्वहन करना होगा। वहीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular