प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर_उतर प्रदेश जिले के गौराबादशाहपुर में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई जिला मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। जफराबाद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने इस कार्य का शुभारंभ किया।इन मार्गों में गौराबादशाहपुर से कबूलपुर तक का मार्ग प्रमुख है। इसके अतिरिक्त रामपुर, नैपुरा, नत्थनपुर पुलिया और राजेपुर सहित अन्य मार्गों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने जोर दिया कि बेहतर सड़कों से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को भी बढ़ावा मिलता है।विधायक ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुरक्षित व सुचारु होगा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग में था।लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2, जौनपुर के जेई और एई ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य विभागीय मानकों के अनुरूप होगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर नवीन साहू उर्फ़ बबलू, धनंजय सिंह, सुजीत कुमार जायसवाल, (पूर्व प्रधान) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क बनने से बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होने की जताई उम्मीद जाम से मुक्त
