प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर_उतर प्रदेश जिले के शाहगंज में कैफियात एक्सप्रे ट्रेन से दिल्ली से अकबरपुर जा रही एक ट्रेन में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर जीआरपी शाहगंज ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।जीआरपी के अनुसार, मृतक के पास से ट्रेन का टिकट तो मिला है, लेकिन पहचान संबंधी कोई अन्य दस्तावेज बरामद नहीं मिला हुआ । जिस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। अब तक मृतक के संबंध में कोई परिजन सामने नहीं आया है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि दिल्ली से अकबरपुर की यात्रा के दौरान किसी का कोई परिजन या परिचित लापता हुआ हो, या इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत संपर्क करें।इस संबंध में जानकारी देने के लिए कांस्टेबल आशीष यादव, थाना जीआरपी शाहगंज से मोबाइल नंबर 8299556627 पर संपर्क किया जा सकता है। जीआरपी द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।जीआरपी ने आम नागरिकों, रेलवे यात्रियों और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंच सके
