HomeUncategorizedकृषि मशीन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्चे...

कृषि मशीन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत

संवाददाता बढ़ौना

ब्यूरो रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले के बढ़ौना गांव में एक घटना सामने आया है बुधवार की सुबह कृषि मशीन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं। यह घटना विकास मौर्य के घर के पास हुई, जहां उनका पुत्र युग मौर्य कृषि मशीन कार्य के दौरान मशीन की चपेट में आ गया वहीं। बच्चे का कल ही दूसरा जन्मदिन मनाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे हुआ। बच्चा खेलते खेलते में कृषि मशीन के पास पहुंच गया। वहीं पहले कि कोई उसे बचा पाता, युग मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिवार ने एक दिन पहले ही युग का दूसरा जन्मदिन बड़े हर्ष के साथ मनाया था। वहीं 24 घंटे के भीतर खुशियां मातम में बदल गईं।युग के पिता विकास मौर्य और माता तनुजा इस घटना से गहरे सदमे में हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे इस अचानक हुई त्रासदी से उबर नहीं पा रहे हैं। युग के दादा को पिछले चार साल से लकवा मारा हुआ है। पिछले चार सालों से बिस्तर पर पड़े हुए है।चचेरे दादा उदयभान का कहना है कि युग तीन भाई बहनों मे सबसे छोटा था और अकेला लड़का था। युग का जाना बहुत खल रहा है। कल जन्मदिन की खुशी थी आज मातम में बदल गई कल ही दो वर्ष पुरा करके आज चला गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular