प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश जिले में शहीद दिवस के अवसर पर सब्जी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा गांधी को एक विचार और विचारधारा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने इंसानियत, न्याय, अहिंसा और संघर्ष का मार्ग दिखाया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि गांधी जी की आवाज देश के मजदूरों, शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती थी।शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी आज भी मजदूरों के संघर्ष, तानाशाही के खिलाफ आंदोलनों, पिछड़ों की लड़ाई और न्याय की आवाज में जीवित हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि गांधी जी हिंदुस्तान के कण-कण और जन-जन में बसते हैं।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने गांधीवादी विचारधारा पर चलते हुए न्याय और भाईचारे की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने देश में शांति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का भी प्रण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी लाल प्रकाश पाल, बाडू राम, शहनवाज मंजूर, ताहिर, गौरव कुशवाहा, मकसूद खान, तौसीफ अहमद, रईस अहमद, सारिक हुसैन, रिंकू पंडित और इकबाल हुसैन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
