HomeUncategorizedकफ सिरप की तस्करी पर राजनैतिक विरोधियों ने मेरे बारे में भ्रामक्ता...

कफ सिरप की तस्करी पर राजनैतिक विरोधियों ने मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कार्य किया पूर्व सांसद: धनंजय सिंह

प्रियेश गुप्ता रुद्र जौनपुर

जौनपुर। उतर प्रदेश

कोडीन कफ सिरप की तस्करी, अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद जिले से लेकर प्रदेश तक चर्चाओं का बाजार रहा गरम वहीं अब इस पूरे मामले में तरह तहर राजनीति भी शुरू हो गई वहीं इस मुद्दे पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम बार बार आने के बाद शनिवार को वो अपने फेसबुक से एक संदेश देते है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि कफ़ सिरप के मुद्दे पर मेरे कुछ राजनैतिक विरोधियों ने पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर के मेरे बारे में भ्रामक्ता फैलाने का कृत्य किया है।इस सम्बन्ध में मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि प्रकरण काशी/वाराणसी से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के द्वारा झूठे आरोप लगाकर माननीय प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।इस प्रकरण की जाँच राज्य सरकार द्वारा गहनता से विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराई जा रही है जिससे प्रकरण की सत्यता सबके सामने आ जायेगी।चूँकि यह मामला अंतर्राजीय है अतः प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि इस मामले की व्यापक जाँच सीबीआई से कराई जाये जिससे दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित हो और अनर्गल आरोपों और झूठी ख़बरों पर विराम लग सके।आप सभी को मैं यह भी बताना चाहता हूँ कि इस सम्बन्ध में मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहा हूँ जिससे भ्रामक खबर चलवाने तथा राज्य सरकार की छवि धूमिल करने वालों का चेहरा उजागर हो सके।पूर्व सांसद ने इस पूरे मामले में अपना वक्तव्य रखा है। फिलहाल उक्त मामले की चर्चा जोरों पर है और तरह तरह की राजनीति भी हो रही है

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular