HomeUncategorizedअज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय महिला की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय महिला की मौत

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर।बक्सा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी गुड़िया 52 वर्ष पत्नी होरीलाल सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे अपने बड़े बेटे की ससुराल भदोही नई बाजार गई थी किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात 8:30 बजे भदोही से चली जो कि अपने घर नहीं पहुंची वहीं परिवार वालों ने रात भर तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन सुबह जिला अस्पताल पहुंचाकर पता किया तो एक अज्ञात महिला की लाश मोर्चरी में रखी बताई गई। सभी लाश घर जाकर गुड़िया की पहचान की। जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। और बक्सा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular