प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर_उतर प्रदेश
रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से 50 वर्षीय धर्मराज पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, जमालापुर निवासी धर्मराज पटेल पुत्र सुख्खू शाम लगभग 6 बजे शौच के लिए बाहर गए थे। लौटते समय जब वे हाईवे पार कर रहे थे तभी जमालापुर से रामपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में धर्मराज सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बुधवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जमालापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि शेराज अली पुत्र शेखचिल्ली निवासी सिरौली के खिलाफ एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
