HomeUncategorizedजौनपुर के शिवम सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर नेट-जेआरएफ व गोल्ड मेडल से...

जौनपुर के शिवम सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर नेट-जेआरएफ व गोल्ड मेडल से बढ़ाया जिले का मान, प्रथम प्रयास में हासिल की सफलता

संवाददाता प्रियेश गुप्ता रुद्र

संपादक सैयद नौशाद अली

जौनपुर -जनपद के वाजिदपुर तिराहा स्थित प्रतिष्ठित अभिराज मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालक शनि सिंह के छोटे भाई एवं मेधावी छात्र शिवम सिंह, पुत्र दयाशंकर सिंह, ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। शिवम सिंह ने प्रथम प्रयास में ही नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।शिवम सिंह ने से बीए एवं एमए की पढ़ाई में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय में अपनी विशेष पहचान बनाई। वर्तमान में वह में हिन्दी विषय से शोधरत हैं तथा पीएचडी कर रहे हैं।इसी क्रम में द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।अपनी सफलता का श्रेय शिवम सिंह ने अपने बाबा-आजी, माता-पिता, गुरुजनों, मित्रों तथा बड़े भाई शनि सिंह एवं सौरभ सिंह को दिया है। क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.8 ° C
19.8 °
19.8 °
21 %
2.8kmh
3 %
Sat
19 °
Sun
31 °
Mon
31 °
Tue
33 °
Wed
33 °

Most Popular