प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर में जिला प्रशासन, फायर विभाग और एनडीआरएफ वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को आपदा बचाव के लिए एक मॉकड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास नगर के गोमती नदी किनारे गोपीघाट पर किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकाल में लोगों को बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने के तरीकों के प्रति जागरूक करना था।एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस मॉकड्रिल के दौरान, टीम ने गोमती नदी किनारे अपना कैंप स्थापित किया। मेडिकल टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ, एनडीआरएफ ने नदी में बचाव अभियान का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान नदी में फंसे लोगों को बचाने का प्रदर्शन भी किया गया।आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। फायर विभाग की टीम भी इस मॉकड्रिल में एनडीआरएफ के साथ सक्रिय रूप से शामिल रही। इस अभ्यास के जरिए लोगों को यह जानकारी दी गई कि आपदा की स्थिति में बचाव राहत बल किस प्रकार कार्य करता है और बचाव कार्य कैसे किया जाता है।एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी टीम किसी भी आपदो से निपटने के लिए किस प्रकार कार्य करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जौनपुर में एनडीआरएफ की स्थायी टीम नहीं है। हालांकि, वाराणसी से सटे होने के कारण, टीम किसी भी दुर्घटना की स्थिति में एक घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर सकती
