प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश जिले में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शनिवार को गणतंत्र दिवस परेड की ग्रैंड रिहर्सल की गई। और यह अभ्यास 26 जनवरी को होने वाले मुख्य समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया और।रिहर्सल में जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों से आए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरे अनुशासन, उत्साह और एकरूपता के साथ परेड का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक, जौनपुर ने परेड ग्राउंड में उपस्थित रहकर परेड का गहन निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने परेड की ड्रिल, टर्नआउट, अनुशासन और समन्वय की
बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वहीं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर अनुशासन, एकता और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन ही पुलिस बल की सशक्त पहचान है।पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। ग्रैंड रिहर्सल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित
