HomeUncategorizedजिले में शुक्रवार शाम हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के...

जिले में शुक्रवार शाम हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास हुआ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वयं इस मॉकड्रिल में लिया हिस्सा

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले में शुक्रवार शाम हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 मिनट का ब्लैकआउट अभ्यास किया गया। शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक पूरे जिले में पूर्ण प्रकाश प्रतिबंध लागू रहा, जिसका उद्देश्य हवाई हमले की स्थिति में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और आम जनता को सुरक्षित रखा जा सके वहीं ।यह अभ्यास सिविल डिफेंस, की ओर से पुलिस लाइन मैदान, कलेक्ट्रेट क्षेत्र और आसपास के इलाकों सहित पूरे जिले में आयोजित किया गया। वहीं विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई और बचाव संबंधी आपातकालीन विधियों का प्रदर्शन किया गया। अभ्यास के दौरान सायरन भी बजाए गए।प्रशासन ने नागरिकों से पहले ही अपील की थी कि वे निर्धारित समय में अपने घरों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद रखें ताकि बाहर कोई प्रकाश दिखाई न दे। लोगों को घरों में रहने, माचिस, लाइट या टॉर्च का उपयोग न करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी।जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वयं इस मॉकड्रिल में हिस्सा लिया और घायल लोगों को ले जाने का अभ्यास किया। नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन डॉ. मनोज वत्स ने बताया कि यह मॉकड्रिल और विभिन्न विभागों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
11 %
3.8kmh
5 %
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular