HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को...

उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना मे पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद जौनपुर पहले स्थान

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के क्रियान्वयन में पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद जौनपुर पहले स्थान पर रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। वहीं प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना इन योजनाओं में युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरी है, जो उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया जा रहा है और।वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासन ने 1 लाख 50 हजार ऋण वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके मुकाबले, अब तक प्रदेश भर से इस योजना के तहत करीब 3 लाख 35 हजार 336 आवेदन प्राप्त हुआ है और। यह संख्या योजना के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को दर्शाती है।और योगी सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें मजबूत उद्यमी बनाने पर भी जोर दे रही है। प्राप्त आवेदनों में से 2 लाख 80 हजार 270आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं वहीं।बैंकों द्वारा 1 लाख 6 हजार 770 आवेदनों को ऋण देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब तक कुल 1 लाख 3 हजार युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण वितरित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
17 %
3.7kmh
2 %
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular