वहीं महोत्सव के पहले दिन देवी गीत गायकों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भक्ति में हुए लीन

प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश पूर्वांचल की आस्था शीतला चौकियां धाम में तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का शुभारंभ हो गया वहीं। महोत्सव के पहले दिन देवी गीत गायकों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए, वहीं प्रसिद्ध कॉमेडियन मुत्तन दादा और उनकी टीम ने हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अवधेश पाठक ‘मधुर’ ने अपने देवी गीतों से प्रस्तुतियों से सभी को खूब हंसाया। और मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा और एक्टर आशीष माली ने कलाकारों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। और महोत्सव के प्रथम दिवस पर, मंदिर के कपाट खुलने के बाद माता रानी का भव्य श्रृंगार हुआ वहीं। मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती पूजन संपन्न कराया। माता रानी के जयकारों और हवन-पूजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। देर शाम तक माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ कतार में लगी रही पूर्व, सुबह 8 बजे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का शीतला चौकियां धाम आगमन हुआ। मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया मंदिर में यज्ञाचार्य आचार्य अजय मिश्रा और सहयोगी वेदपाठी ब्राह्मणों के नेतृत्व में मुख्य यजमान राजू त्रिपाठी सहित मंदिर ब्राह्मण परिवार द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ पूजन भी शुरू किया गया। और हवन-पूजन से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

