रिपोर्ट राज सिंह

जौनपुर उतर प्रदेश मछली शहर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने जंघई स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्री भारत सरकार को तीन सूत्रीय सौंपा ज्ञापन । वहीं ज्ञापन में जंघई स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, अंडरपास निर्माण और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की गई वहीं इसपर।यादव ने बताया कि जंघई जंक्शन मछलीशहर, भदोही और जौनपुर संसदीय क्षेत्रों के साथ-साथ प्रयागराज, भदोही और जौनपुर जिलों की सीमा पर स्थित है। यह मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, प्रतापपुर और भदोही विधानसभा क्षेत्रों का केंद्र बिंदु भी है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं।जनहित में 13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस, 12875/76 नीलांचल एक्सप्रेस, 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस, 20415/16 महाकाल एक्सप्रेस, 12669/70 गंगा कावेरी, 22613/14 श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस, 22541/42 गरीब रथ एक्सप्रेस और 22467/68 गांधीनगर कैपिटल सुपरफास्ट ट्रेनों का जंघई स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की गई।इसके अतिरिक्त, जंघई-प्रतापगढ़ रेल रूट पर जंघई-निभापुर के बीच बुढ़नसापुर गरियांव के पास रेल अंडरपास के निर्माण की भी मांग की गई। ज्ञापन में स्टेशन पर सुलभ शौचालय, प्लेटफॉर्म पर कोच संकेतक लगाने और यात्रियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया गया है।ज्ञापन कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक मुरारी कुमार को सौंपा गया। राजनाथ यादव ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर मांगों पर विचार नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर चंद्रमणि तिवारी, यादव और अशोक कुमार सिंह सहित कई सदस्य रहे मौजूद
