प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से मुलाकात कर गरीब और बेसहारा बधिर दिव्यांगों के लिए कंबल वितरण की मांग की। एसोसिएशन ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर से इन व्यक्तियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।जिलाधिकारी ने समस्या सुनने के बाद तत्काल कुछ कंबल उपलब्ध कराए और संबंधित दिव्यांग अधिकारी को अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संगठन ने बताया कि जौनपुर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेसहारा बधिर दिव्यांग इस समय अत्यधिक ठंड और शीतलहर का सामना कर रहे हैंआर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण, वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक साधन जुटाने में असमर्थ हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवन को गंभीर खतरा है। एसोसिएशन ने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 का हवाला दिया। इस अधिनियम के अनुसार, आपातकालीन स्थितियों में दिव्यांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा, जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। संगठन ने जोर दिया कि कड़ाके की ठंड की स्थिति में, कंबल वितरण जैसे राहत उपाय अत्यंत आवश्यक हैं।एसोसिएशन ने सरकारी सहायता से जौनपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 50 गरीब और बेसहारा बधिर दिव्यांग व्यक्तियों को मुफ्त कंबल वितरित करने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में लाभार्थी बधिर दिव्यांग व्यक्तियों की एक अलग सूची जिलाधिकारी कार्यालय को प्रदान की जाएगी।संगठन ने जिलाधिकारी से मानवीय, सामाजिक और कानूनी दृष्टिकोण से इस कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने का विनम्र निवेदन किया है, ताकि इस कड़ाके की ठंड के मौसम में दिव्यांग व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
