रिपोर्टर योगेश श्रीवास्तव
जौनपुर उतर प्रदेश जबफराबाद थाना क्षेत्र में पुरानी रंजीश के विवाद को लेकर गुरूप्रसाद यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी माधोपट्टी थाना जफराबाद जनपद जौनपुर के सिर पर लकड़ी के डन्डे से प्रहार कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र किशन यादव पुत्र गुरूप्रसाद यादव निवासी माधोपट्टी थाना जफराबाद जनपद जौनपुर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-05/2026 धारा-103(1) बीएनएस थाना जफराबाद जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।*गिरफ्तारी का विवरण-*सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.01.2026 को थाना जफराबाद, जौनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2026 धारा

103(1)बी0एन0स0 का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ओमकार सिंह उर्फ बच्चा सिंह पुत्र सुरेन्द्र नाथ सिंह उर्फ बड़ेबाबू निवासी ग्राम माधोपट्टी थाना जफराबाद जनपद जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष को मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *पूछताछ का विवरण-*उपरोक्त अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियोग के घटना का जूर्म का इकबाल करते हुए बता रहा है कि दिनांक 07.01.2026 को मै अपने घर से निकल कर कजगांव बाजार में शराब की दुकान पर गया वही पर मुझे मेरा पूर्व परिचित गुरुप्रसाद यादव पुत्र मेवालाल यादव निवासी ग्राम माधोपट्टी थाना जफराबाद जनपद जौनपुर मिले । पूर्व की रंजिश को लेकर मेरे द्वारा गुरुप्रसाद यादव को अत्यधिक शराब पिलाया गया उसके बाद गुरुप्रसाद यादव को अपने साथ लेकर मै कजगांव रेलवे क्रासिंग के पार केबिन के पीछे प्रेमचंद प्रजापति के समोसे की दुकान के पास उसके दुकान में लगी लकड़ी के डंडे को जमीन से उखाड़कर गुरुप्रसाद यादव को जान से मारने की नियत से लगातार उसके हाथ पैर व सर में मारता रहा जब मुझे लगा कि गुरुप्रसाद यादव बेहोश हो गया है या मर गया है तब मै डन्डा वही छोड़कर भाग गया था । मै पुलिस से बचने के लिए बाहर भागने के उद्देश्य गाड़ी पकड़ने के लिए ग्राम नेवादा में स्थित हाइवे के नीचे बनी पुलिया में खड़ा था कि पुलिस द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है । *गिरफ्तार अभियुक्त-*1. ओमकार सिंह उर्फ बच्चा सिंह पुत्र सुरेन्द्र नाथ सिंह उर्फ बड़ेबाबू निवासी ग्राम माधोपट्टी थाना जफराबाद जनपद जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष*बरामदगी-*1. एक लकड़ी का डन्डा व एक लकड़ी के डन्डे का टुकडा *आपराधिक इतिहास-*1. मु0अ0सं0-05/2026 धारा 103(1)बी0एन0स0 थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।2. मु0अ0सं0-226/2020 धारा 188/269/435/506भा0द0वि0 थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर ।*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*1. थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल थाना जफराबाद जौनपुर 2. उ0नि0 राधेश्याम सिंह (कस्बा जफराबाद प्रभारी), थाना जफराबाद जौनपुर3. उ0नि0 जयदीप, थाना जफराबाद जौनपुर4. उ0नि0 अनिल कुमार यादव, थाना जफराबाद जौनपुर5. हे0का0 पंकज पूरी, थाना जफराबाद जौनपुर6. का0 सुधीर दूबे, थाना जफराबाद जौनपुर7. का0 राकेश गौड़, थाना जफराबाद जौनपुर
