संपादक डॉ सैयद नौशाद अली
प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में बुधवार दोपहर शराब पीने के दौरान हुए कहासुनी में दोस्त ने दोस्त को उतरा मौत के घाट घटना में 40वर्षीय गुरु प्रसाद यादव की वजनी वस्तु से पिटाई के बाद मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं

पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं मिली जानकारी अनुसार। मृतक और आरोपी आपस में गहरे दोस्त थे। और गुरु प्रसाद यादव पुत्र मेवालाल यादव (40 वर्षीय निवासी माधोपट्टी (कांतापुर) और ओमकार सिंह उर्फ बच्चा सिंह पुत्र सुरेंद्र नाथ सिंह, निवासी गद्दीपुर पानी की टंकी के पास, पहले दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। वहीं थोड़ी देर बाद दोनों कच गांव रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे। जहां नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, वहीं देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। बेटे का आरोप है कि ओमकार सिंह ने डंडे से गुरु प्रसाद के सीने और पैर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हालत नाजुक होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस

की मदद से जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों द्वारा उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते नजर आए।घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जफराबाद थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला, गौरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, सीओ गोल्डी गुप्ता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू की।एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि माधोपट्टी गांव में गुरु प्रसाद यादव और ओमकार सिंह शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शव को मॉर्चरी में रखवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
