HomeUncategorizedसमाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की...

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की अध्यक्षता में शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ सम्पन्न हुई

रिपोर्ट राज सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश जिले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की अध्यक्षता में शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। गई वहीं कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ सम्पन्न हुई वहीं इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण का संकल्प भी लिया गया। इसके बाद, जिला महासचिव आरिफ हबीब ने मासिक बैठक के एजेंडे से सदन को अवगत कराया। उन्होंने कहा (SIR) कार्य के दूसरे चरण में नए, छूटे हुए और कटे हुए

मतदाताओं के फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि शोषित और वंचित समाज की महिलाएं आज शिक्षा के प्रति जागरूक हैं, जिसका श्रेय माता सावित्रीबाई फुले को जाता और। उन्होंने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर बधाई देते हुए उन्हें नमन किया वहीं जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एक बहादुर समाज सुधारक थीं। उन्होंने ऐसे समय में महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष किया, जब लड़कियों को पढ़ने का अधिकार नहीं था। उनका संघर्ष केवल शिक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि समानता और मानवता के लिए भी था। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों ने कई बार उनका अपमान किया और उन पर पत्थर फेंके, लेकिन वे रुकी नहीं और अपना मिशन जारी रखा। उन्होंने लड़कियों और हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए स्कूल खोले।जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती दृढ़ संकल्प, समानता और सामाजिक न्याय का उदाहरण है, जो हर किसी को प्रेरित करता है। उन्होंने sir कार्य के दूसरे चरण के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, जयहिंद यादव, पूर्व प्रदेश सचिव कलीम अहमद, व कई अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।बैठक में मुख्य रूप से शकील अहमद, केशजीत यादव, गुलाब यादव, मुन्ना मौर्य, अजय मौर्य, दिनेश यादव, राहुल त्रिपाठी, फौजी, सुनील वासुदेव, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, पप्पू यादव, मुकेश यादव, धीरज बिंद, प्रदीप पाल, डॉ प्रेमशंकर यादव, धर्मराज यादव, नीतू शर्मा, पूनम यादव, सुशीला यादव, दीपक विश्वकर्मा, रविशंकर यादव, विजय कुमार यादव, राकेश शर्मा, अनुज दुबे, शुभम यादव, संदीप मौर्य, शैलेश कुमार मौर्य, श्रेयश यादव, रवि मौर्य, कुलदीप यादव, सुनील वासुदेव यादव, आशीष यादव, मुनिराज यादव, रविशंकर यदुवंशी, सहित हजारों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular