HomeUncategorizedमाघ मेला 2026 के यातायात प्रबंधन" के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के निर्विघ्न यातायात...

माघ मेला 2026 के यातायात प्रबंधन” के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के निर्विघ्न यातायात व्यवस्था के लिए माघ मेला मार्ग का डायवर्जन

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश दिनांकः03.01.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात गिरेन्द्र सिह व प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्रा के द्वारा “माघ मेला 2026 के यातायात प्रबंधन” के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के निर्विघ्न यातायात व्यवस्था के लिए माघ मेला मार्ग का डायवर्जन व सड़कों पर रोड डेलीनेटर, बोलार्ड कोन, रिफ्लेक्टर टेप और मार्ग साकेंतक/ साइनेज बोर्ड लगाया गया । जिससे माघ मेला 2026 हेतु प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ व बाधा रहित बनाया जा सके ।

माघ मेला 2026 के दृष्टिगत निम्नांकित स्थान से डायवर्जन लागू कर दिया गया हैः-*1-सभी बड़े वाहन सरोखनपुर से प्रयागराज के लिए प्रतिबंधित रहेंगे, उक्त वाहन रानीगंज भोपिया मऊ से प्रतापगढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को जायेगें ।2-प्रतापगढ़, शाहगंज, सुजानगंज की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन जिनको प्रयागराज जाना है, सरोखनपुर से प्रवेश करके गजराजगंज तिराहा, थाना मुगरा तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए प्रयागराज को जाएंगे ।3- गोरखपुर आजमगढ़ जौनपुर, व वाराणसी के तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन जिनको प्रयागराज जाना है, सरोखनपुर से प्रवेश करके गजराजगंज तिराहा, थाना मुगरा तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए प्रयागराज को जाएंगे ।4-प्रयागराज से लौटने वाले सभी श्रद्धालुओं के वाहन मुंगराबादशाहपुर थाना तिराहा से बायें की तरफ डायवर्ट होकर इटहरा मोड़ हाइवे पर पहुचकर अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे ।

5-आजमगढ़ बॉर्डर (जिवली तिराहा) से लेकर मुंगराबादशाहपुर प्रयागराज बॉर्डर तक मार्ग पर यातायात पुलिस के द्वारा सभी टर्निंग प्वाइंट व आवश्यक स्थानों पर रोड डेलीनेटर, बोलार्ड कोन, रिफ्लेक्टर टेप और मार्ग साकेंतक / साइनेज बोर्ड लगाया गया । जिससे माघ मेला 2026 हेतु प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुलभ व बाधा रहित बनाया जा सके ।6-गोरखपुर से आजमगढ़ होकर आने वाले सभी श्रद्धालु जिनको प्रयागराज जाना है, प्रसाद तिराहा, से सिपाह से जेसीज चौराहा से वाजिदपुर से पॉलिटेक्निक चौराहा से बाये मुड़कर मडियाहू रोड़ से डायवर्ट होकर चांदपुर मडियाहू अंडरपास से दाहिने घूम कर हाईवे से होते हुए सींहीपुर पकड़ी भाजपा कार्यालय हाईवे से नीचे उतरकर सिकरारा, मछलीशहर, पवारा, मुंगरा होते हुए प्रयागराज को जाएंगे ।

*सुरक्षित यात्रा के लिये यातायात पुलिस की सभी श्रद्धालुओं से अपील**1-सभी श्रद्धालुगण घने कोहरे में यात्रा करने से बचें ।**2-वाहन को धीरे चलाएं अपने-अपने वाहन के आगे व पीछे रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाये ।**3-यात्रा के दौरान कोहरा अधिक होने पर सड़क पर लगे सफेद पट्टी का सहारा लेकर वाहन चलाएं ।**4-यात्रा के दौरान कहीं अगर रुकना हो तो सड़क मार्ग को छोड़कर ढाबों, पेट्रोल पंप या किसी सुरक्षित स्थान पर ही वाहन को रोकें ।**5-नशे की हालत में वाहन ना चलाएं ।**6-कामर्शियल/ मालवाहक वाहन (ट्रैक्टर- टाली, पिकअप, मैजिक, आदि) का यात्रा के लिए प्रयोग ना करें ।**7-किसी भी आपकालिन स्थिति में डायल 112, 1033, व कंट्रोल रुम जौनपुर-9454417474 पर तत्काल संपर्क करें

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular