प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन क्षेत्राधिकारी महोदय बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा दिनांक-3.1.2026 को साढापुर रेलवे अण्डरपास के पास चेकिंग की जा रही थी कि चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति जो

पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनको आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुये पकड़ लिया गया। पकडे गये पहले व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार निषाद पुत्र हरिशंकर निषाद ग्राम साढापुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष बताया । जिसके पास से 1 तमन्चा .315 बोर व बांयी जेब से 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पकडे गये दूसरे व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसके द्वारा अपना नाम विपिन कुमार गौतम पुत्र गिरजाशंकर गौतम ग्राम साढापुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष बताया जिसके पास से एक जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तगण को उसके द्वारा किये अपराध का बोध कराते हुये गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-01/26 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है
