प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर उतर प्रदेश राष्ट्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार एवं मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 20.12.2025 को राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की सम्पन्न बैठक में दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में यातायात निदेशालय उ0प्र0 के द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत सड़क सुरक्षा माह अभियान और शून्य मृत्यु दर समाधानों के क्रियान्वयन एवं व्यापक जन-जागरूकता तथा प्रभावी

प्रवर्तन की कार्यवाही की जानें हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में दिनांक 01.01.2026 को सड़क सुरक्षा माह शुभारम्भ रैली निकाली गयी जिसमे यातायात पुलिस जौनपुर, सम्भागीय परिवहन विभाग, तत्वाधान में संयुक्त रुप से कलेक्ट्रेड परिसर से निकाली गयी रैली को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ, के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया जो कलेक्ट्रड तिराहा से निकलकर अम्बेडकर तिराहा, गाँधी तिराहा,आर0टी0ओ0 आफिस पर समाप्त हुयी , वहीं पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उनको अपने नजदीकी 10 लोगों को इसके प्रति जानकारी देने के लिए शपथ दिलाया गया। उक्त रैली में अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर नगर श्आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात गरेन्द्र सिंह, सम्भागीय

परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार, व यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ सम्भागीय परिवहन विभाग के कर्मी, व परिवहन निगम के कर्मी के साथ-साथ पुलिस विभाग, समस्त टी0एस0आई0 व यातायात पुलिस कर्मी, होमगार्ड के जवान के द्वारा पम्पलेट, पोस्टर बैनर के माध्यम से आम जन मानस को यातायात नियमों का प्रचार- प्रसार किया गया। तत्पश्चात दुर्गा सिटी हास्पिटल के सौजन्य से क्षेत्राधिकारी प्रभारी यातायात गीरेंद्र सिंह व यातायात सुशील कुमार मिश्रा के उपस्थिती में यातायात जन-जागरूकता एवं पतंग के माझा से सुरक्षा के दृष्टिगत मुरादगंज तिराहा पर 100 अदद हेलमेट एवं 100 अदद सेफ्टी नेक कैप, वाहन चालकों को वितरण किया गया ।
