HomeUncategorizedअज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर किया हत्या

अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर किया हत्या

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में मंगलवार रात लगभग 8.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान स्वाधीन सिंह छोटू के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिली वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबुरा गांव निवासी स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू 26 वर्ष पुत्र विजय घर से किसी कार्य से गांव में बाहर गया था मौके का फ़ायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने युवक पर बेखौफ निशाना बनाते हुए गोली चला दी। वहीं अचानक हुई इस घटना से आसपास के मौजूद लोगो में दहशत का माहौल बन गया वहीं युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियां की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। वहीं घायल अवस्था में युवक को तुरंत बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के सही कारणों की पुष्टि स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।वहीं इस घटना से परिजनों का रो कर बुरा हाल आखिर ऐसे बदमाशों को इतनी आसानी से बंदूक कहा से मिल जाता है वहीं गांव में घटना की दहशत से तरह तरह की चर्चा तेज

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular