HomeUncategorizedचाइनीज़ मांझा: परिंदों से लेकर इंसानों तक, जान पर बना हुआ ख़तरा

चाइनीज़ मांझा: परिंदों से लेकर इंसानों तक, जान पर बना हुआ ख़तरा

रिपोर्ट – जावेद ज़ैदी

फिक्र मेरी, तर्तीब फ़न्नियात की

देश के कई शहरों में हर साल पतंगबाज़ी के मौसम के साथ ही एक डर भी लौट आता है चाइनीज़ मांझा। यह सिर्फ़ परिंदों के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन ख़बरें सुनने को मिलती हैं कि कहीं किसी बाइक सवार की गर्दन कट गई, कहीं किसी बच्चे या मज़दूर की जान चली गई। कई मामलों में हादसा इतना अचानक होता है कि बचने का मौका तक नहीं मिलता।प्रशासन की तरफ़ से चाइनीज़ मांझे पर पूरी तरह पाबंदी है। पुलिस और नगर निगम समय-समय पर पतंग बेचने वालों और उड़ाने वालों पर कार्रवाई भी करती है। छोटे-बड़े पतंगबाज़ पकड़े जाते हैं, जुर्माना लगता है, कहीं-कहीं जेल तक भेजा जाता है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अगर चाइनीज़ मांझा पूरी तरह बैन है, तो फिर यह बाज़ार में आता कैसे है?असल समस्या जड़ में छुपी हुई है। कहा जाता है कि चाइनीज़ मांझा भारत की सरहदों तक तस्करी के ज़रिये पहुंचता है। यह कभी दूसरे नाम से, कभी लोकल पैकिंग में, तो कभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिये बिक जाता है। ज़मीन पर कार्रवाई ज़्यादातर आख़िरी कड़ी पर होती है यानी उड़ाने वाले या छोटे दुकानदार। लेकिन जो लोग इसे बाहर से मंगवाते हैं, या बड़े स्तर पर सप्लाई करते हैं, वे अक्सर कानून की पकड़ से बाहर रह जाते हैं।पर्यावरण प्रेमी और पशु अधिकार संगठनों का कहना है कि चाइनीज़ मांझा सिर्फ़ इंसानों की गर्दन ही नहीं काटता, बल्कि हज़ारों परिंदों के पंख, पैर और गले भी काट देता है। कई पक्षी तड़प-तड़प कर मर जाते हैं। यह एक ख़ामोश क़त्लेआम है, जो हर साल दोहराया जाता है।अब ज़रूरत इस बात की है कि सिर्फ़ स्थानीय स्तर पर छापेमारी न हो, बल्कि इंपोर्ट और सप्लाई चैन पर सख़्त नज़र रखी जाए। सरहदों पर चेकिंग मज़बूत हो, ऑनलाइन बिक्री पर कड़ी निगरानी हो और आम लोगों को भी जागरूक किया जाए कि सस्ती पतंगबाज़ी किसी की क़ीमत पर भारी न पड़े।जब तक चाइनीज़ मांझे की जड़ पर चोट नहीं होगी, तब तक न परिंदे सुरक्षित होंगे और न ही इंसान। यह सिर्फ़ कानून का नहीं, इंसानियत और ज़िम्मेदारी का भी सवाल है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.7 ° C
18.7 °
18.7 °
28 %
2.6kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular