HomeUncategorizedभारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर वीर बाल दिवस' मनाया...

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर वीर बाल दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर उतर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के

साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। वहीं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। वहीं अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान युवाओं को राष्ट्रभक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। मंत्री गिरीश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिन को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित करने को उन बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।संगोष्ठी में भाजपा के जिला प्रभारी अशोक चौरसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भी साहिबजादों के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया और संदीप सरोज सहित संगठन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
16.5 ° C
16.5 °
16.5 °
34 %
3kmh
10 %
Sun
17 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular